Saturday, September 17, 2011

गूगल पर अनंत पै


गूगल के होम पेज पर अक्सर देशकाल के हिसाब से चित्र बदलता है। 17 सितम्बर को अनंत पै के 82 वें जन्म दिन की याद करते हुए उनका चित्र लगाया है। अनंत पै को न जाने कितने भारतीय याद रखते हैं। उनका योगदान केवल चित्रकथाएं नहीं हैं। उन्होंने अमर चित्र कथा के रूप में एक नए विषय का प्रवेश कराया। भारत में फैंटम, मैनड्रेक और फ्लैश गॉर्डन जैसे पात्रों का प्रवेश कराया और बच्चों से लेकर बूढ़ों तक के लिए सुरुचिपूर्ण सामग्री तैयार की।


गूगल अपने पाठकों को किसी न किसी प्रासंगिक विषय से परिचित कराता है। इन्हें गूगल डूडल्स कहते हैं।  यह इस मीडिया का नवोन्मेष है। गूगल ने जो तमाम डूडल्स तैयार किए हैं उनकी एक अलग वैबसाइट है, जिसका लिंक नीचे भी दिया है। गूगल चित्र मनोंरंजन का विषय बन गए हैं। इनके माध्यम से जानकारी भी मिल रही है। कुछ लोगों ने गूगल की तर्ज पर लोगो बनाने शुरू कर कर दिए हैं। लोगूगल ऐसी ही साइट है। गूगल अब डूडल फॉर गूगल नाम से एक वार्षिक प्रतियोगिता भी करता है। गूगल के नाम पर कुछ और मूगल देखें।




अनंत पै के बारे में विकीपीडिया में पढ़ें

गूगल लोगो के बारे में विकीपीडिया में पढ़ें 

गूगल डूडल्स

लोगूगल

2 comments:

  1. जानकारी के लिए धन्यवाद!!!!

    ReplyDelete
  2. धन्यवाद। उपयोगी जानकारी।

    ReplyDelete