Showing posts with label एग्जिट पोल. Show all posts
Showing posts with label एग्जिट पोल. Show all posts

Sunday, October 27, 2019

एग्जिट पोल हास्यास्पद क्यों?


महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव परिणाम आने के बाद एक पुराना सवाल फिर उठ खड़ा हुआ है कि हमारे यहाँ एग्जिट पोल की विश्वसनीयता कितनी है? यह सवाल इसलिए क्योंकि अक्सर कहा जाता है कि ओपीनियन पोल के मुकाबले एग्जिट पोल ज्यादा सही साबित होते हैं, क्योंकि इनमें वोट देने के फौरन बाद मतदाता की प्रतिक्रिया दर्ज कर ली जाती है। कई बार ये पोल सच के करीब होते हैं और कई बार एकदम विपरीत। ऐसा क्यों होता है? सवाल इनकी पद्धति को लेकर उतना नहीं हैं, जितने इनकी मंशा को लेकर हैं। भारतीय मीडिया अपनी विश्वसनीयता को खो रहा है। इसमें एग्जिट और ओपीनियन पोल की भी भूमिका है।
इसबार महाराष्ट्र और हरियाणा के चुनाव में एग्जिट पोल ने जो बताया था, परिणाम उससे हटकर आए। एक पोल ने परिणाम के करीब का अनुमान लगाया था, पर उसके परिणाम को भी बारीकी से पढ़ें, तो उसमें झोल नजर आने लगेगा। एक्सिस माई इंडिया-इंडिया टुडे के पोल ने महाराष्ट्र में बीजेपी-शिवसेना की सरकार बनने के संकेत तो दिए थे, लेकिन प्रचंड बहुमत के नहीं। इस पोल ने भाजपा-नीत महायुति को 166-194, कांग्रेस-एनसीपी अघाड़ी को 72-90 और अन्य को 22-34 सीटें दी थीं। वास्तविक परिणाम रहे 161, 98 और 29। यानी भाजपा+ को अनुमान की न्यूनतम सीमा से भी कम, कांग्रेस+ को अधिकतम सीमा से भी ज्यादा और केवल अन्य को सीमा के भीतर सीटें मिलीं।

Saturday, February 7, 2015

एग्जिट पोल परिणाम


1.एबीपी न्यूज़- नीलसन

आप=  43
बीजेपी= 26
कांग्रेस= 01

2. इंडिया टीवी- सी वोटर

आप= 31-39
बीजेपी= 27-35
कांग्रेस= 02-04

3. न्यूज़ नेशन

आप= 39-43
बीजेपी= 25-29
कांग्रेस= 01-03

4. आज तक

आप= 35-43
बीजेपी= 23-29
कांग्रेस= 03-05

5. इंडिया न्यूज़

आप= 53
बीजेपी= 17
कांग्रेस= 02

उपरोक्त चैनलों का औसत

आप= 41
बीजेपी= 26
कांग्रेस= 03

6. चाणक्य - न्यूज़-24

आप= 48
बीजेपी= 22
कांग्रेस= 00

7.डेटा मिनेरिया

आप  31
भाजपा 35
कांग्रेस 4
.