Friday, October 15, 2010

हमारी खेल-संस्कृति

कॉमनवैल्थ खेल खत्म होने के बाद अब पूरे आयोजन की समीक्षा का दौर है। आयोजन की गड़बड़ियों और घोटालों को लेकर अभी हंगामा शुरू होगा। उसपर चर्चा करने के बजाय मैं दूसरे मामलों पर बात करना चाहूँगा।

1.क्या हम खेल के अच्छे आयोजक हैं? कॉमनवैल्थ खेल के उद्घाटन और समापन समारोहों पर न जाएं। प्रतियोगिताओं की व्यवस्थाओं और खेल के स्तर पर ध्यान दें। किसी भी वज़ह से भारत की छवि पहले से खराब थी। ऊपर से हमारे सारे निर्माण कार्य देर से पूरे हुए।

कुछ लोग चीन से हमारी तुलना करते हैं। चीन की व्यवस्था में सरकारी निर्णयों को चुनौती नहीं दी जा सकती। हमारे यहाँ अनेक काम अदालती निर्देशों के कारण भी रुके। इसमें पेड़ों की कटाई से लेकर ज़मीन के अधिग्रहण तक सब शामिल हैं। तब हम लंदन से अपनी तुलना करें। वहाँ भी हमारे जैसा लोकतंत्र है।

हमारे पास दिल्ली मेट्रो का अनुभव था। उसके निर्माण में शुरुआती अड़ंगों के बाद सुप्रीम कोर्ट की कुछ ऐसी व्यवस्थाएं आईं कि विलम्ब नहीं हुआ। मेट्रो के कुशल प्रबंधकों ने उसके कार्यान्वयन में कभी देरी नहीं होने दी। उन्होंने अपनी कुशलता और समयबद्धता को रेखांकित करने का बार-बार प्रयास किया। कॉमनवैल्थ खेलों के साथ इस किस्म की कुशलता या पटुता को रेखांकित करने की कोशिश नहीं की गई।

मेरा अनुभव है कि हम जब पूरे समुदाय को चुनौती देते हैं तो सब खड़े होकर काम को करने के लिए आगे आते हैं। कॉमनवैल्थ खेलों को संचालित करने वालों ने प्रेरणा देने या लेने की कोई कोशिश नहीं की। यह हमारी पूरी व्यवस्था से जुड़ी बात है। निर्माण कार्यों में हेराफेरी हुई या नहीं इसपर मैं कुछ नहीं कहना चाहूँगा। उसके बारे में  जानकारियाँ आने वाले समय में काफी आएंगी।

हमारा खेल प्रदर्शन कैसा रहा? पहले के मुकाबले कहीं बेहतर रहा। लगभग हर खेल में बेहतर था, पर खासतौर से एथलेटिक्स, तीरंदाज़ी, शूटिंग और जिम्नास्टिक का उल्लेख होना चाहिए। हॉकी में हमारी टीम बेहतरीन खेली। फाइनल का स्कोर वास्तविक कहानी नहीं कहता है। पहली बार भारतीय टीम ने फिटनेस के लेवल को सुधारा है। खेल में खिलाड़ियों के साथ-साथ पीछे काम करने वाले डॉक्टर, फिज़ियो और कोच की भूमिका होती है।  इसमें कापी सुधार हुआ है। कोच ब्रासा कहते हैं कि भारतीय टीम को मनोवैज्ञानिक की ज़रूरत है। मैं उनसे सहमत हूँ। भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मानसिक रूप से हारी।

भारत सरकार ने कॉमनवैल्थ खेलों के लिए खिलाड़ियों की तैयारी पर खर्च करने के लिए 800 करोड़ रुपए दिए थे। इनमें से 500 करोड़ ही खर्च हो पाए। यह भी अकुशलता है। बहरहाल यह सब सीखने की बातें हैं। इतना स्पष्ट है कि खेल की संस्कृति पूरे समाज के मनोबल को बढ़ाने का काम कर सकती है। दूसरे यह कि हमारी अकुशलता खेल में हमारी विफलता के रूप में व्यक्त होती है।


हिन्दुस्तान में प्रकाशित मेरा लेख पढ़ने के लिए कतरन पर क्लिक करें












Medalists in CWG 2010 From Wikipedia

[edit]Gold Medalists

Medal↓Name↓Sport↓Event↓Date↓
1 GoldAbhinav Bindra & Gagan NarangShootingMen's 10m Air Rifle (Pairs)October 5
1 GoldAnisa Sayyed & Rahi SarnobatShootingWomen's 25m Pistol (Pairs)October 5
1 GoldRavinder SinghWrestlingMen's Greco-Roman 60 kgOctober 5
1 GoldAnil KumarWrestlingMen's Greco-Roman 96 kgOctober 5
1 GoldSanjay KumarWrestlingMen's Greco-Roman 74 kgOctober 5
1 GoldYumnam Renubala ChanuWeightliftingWomen's 58kgOctober 6
1 GoldKatulu Ravi KumarWeightliftingMen's 69kgOctober 6
1 GoldAnisa SayyedShootingWomen's 25m Pistol (Single)October 6
1 GoldOmkar SinghShootingMen's 50m Pistol IndividualOctober 6
1 GoldRajender KumarWrestlingMen's Greco-Roman 55 kgOctober 6
1 GoldGagan NarangShootingMen's 10m Air Rifle IndividualOctober 6
1 GoldVijay Kumar & Gurpreet SinghShootingMen's 25m Rapid Fire Pistol (Pairs)October 7
1 GoldOmkar Singh & Gurpreet SinghShootingMen's 10m Air Pistol (Pairs)October 7
1 GoldGeeta Singh PhogatWrestlingWomen's freestyle 55 kgOctober 7
1 GoldAlka TomarWrestlingWomen's freestyle 59 kgOctober 8
1 GoldAnita TomarWrestlingWomen's freestyle 67 kgOctober 8
1 GoldDeepika KumariDola Banerjee & Bombayala Devi LaishramArcheryWomen's recurve teamOctober 8
1 GoldOmkar SinghShootingMen's 10m Air Pistol (Singles)October 8
1 GoldGagan Narang & Imran Hassan KhanShootingMen's 50m Air Rifle 3 Position (Pairs)October 8
1 GoldVijay KumarShootingMen's 25m Rapid Fire pistol IndividualOctober 8
1 GoldVijay Kumar & Harpreet SinghShootingMen's 25m centre fire pistol (Pairs)October 9
1 GoldGagan NarangShootingMen's 50m Rifle 3 Pos IndividualOctober 9
1 GoldNarsingh Pancham YadavWrestlingMen's freestyle 74 kgOctober 9
1 GoldYogeshwar DuttWrestlingMen's freestyle 60 kgOctober 9
1 GoldDeepika KumariArcheryWomen's recurve individualOctober 10
1 GoldHarpreet SinghShootingMen's 25m centre fire pistol IndividualOctober 10
1 GoldRahul BanerjeeArcheryMen's recurve individualOctober 10
1 GoldSushil KumarWrestlingMen's freestyle 66 kgOctober 10
1 GoldSomdev DevvarmanTennisMen's SinglesOctober 10
1 GoldKrishna PooniaAthleticsWomen's Discus ThrowOctober 11
1 GoldHeena Sidhu & Annu Raj SinghShootingWomen's 10m Air Pistol (Pairs)October 12
1 GoldManjeet KaurSini JoseAshwini Akkunji & Mandeep KaurAthleticsWomen's 4×400m (Relay)October 12
1 GoldSubhajit Saha & Achanta Sharath KamalTable TennisMen's doublesOctober 13
1 GoldSuranjoy SinghBoxingMen's Flyweight 52 KgOctober 13
1 GoldManoj KumarBoxingMen's Light Welterweight 64 KgOctober 13
1 GoldParamjeet SamotaBoxingMen's Light Super heavyweight +91 KgOctober 13
1 GoldAshwini Ponnappa & Jwala GuttaBadmintonWomen's DoublesOctober 14
1 GoldSaina NehwalBadmintonWomen's SinglesOctober 14

[edit]Silver Medalists

Medal↓Name↓Sport↓Event↓Date↓
2 SilverNgangbam Soniya ChanuWeightliftingWomen's 48kgOctober 4
2 SilverSukhen DeyWeightliftingMen's 56kgOctober 4
2 SilverOmkar Singh & Deepak SharmaShootingMen's 50m Pistol (Pairs)October 5
2 SilverTejaswini Sawant & Lajjakumari GauswamiShootingWomen's 50m Rifle 3 Positions(Pairs)October 5
2 SilverRahi SarnobatShootingWomen's 25m Pistol (Single)October 6
2 SilverAbhinav BindraShootingMen's 10m Air Rifle (Singles)October 6
2 SilverAsher Noria & Ronjan SodhiShootingMen's Double trap (Pairs)October 6
2 SilverManoj KumarWrestlingMen's Greco-Roman 84 kgOctober 6
2 SilverRitul ChatterjeeJignas Chittibomma & Chinna Raju SritherArcheryMen's compound teamOctober 7
2 SilverRonjan SodhiShootingMen's Double trap IndividualOctober 7
2 SilverNirmala DeviWrestlingWomen's freestyle 48 kgOctober 7
2 SilverAshish KumarGymnasticsMen's VaultOctober 8
2 SilverManavjit Singh Sandhu & Mansher SinghShootingMen's Trap (Pairs)October 8
2 SilverBabita KumariWrestlingWomen's freestyle 51 kgOctober 8
2 SilverMouma DasPoulomi Ghatak & Shamini KumaresanTable TennisWomen's teamOctober 8
2 SilverBadminton Mixed TeamBadmintonMixed teamOctober 8
2 SilverSania MirzaTennisWomen's singlesOctober 9
2 SilverVijay KumarShootingMen's 25m centre fire pistol IndividualOctober 10
2 SilverAnuj KumarWrestlingMen's freestyle 84 kgOctober 10
2 SilverJoginder KumarWrestlingMen's freestyle 120 kgOctober 10
2 SilverVikas Shive GowdaAthleticsMen's Discuss ThrowOctober 10
2 SilverPrajusha MaliakkalAthleticsWomen's Long JumpOctober 10
2 SilverHarwant KaurAthleticsWomen's Discus ThrowOctober 11
2 SilverTejaswini SawantShootingWomen's 50m Rifle Prone (Singles)October 12
2 SilverSamresh Jung & Chandrasekhar ChaudharyShootingMen's 25m Standard Pistol (Pairs)October 12
2 SilverHeena SidhuShootingWomen's 10m Air Pistol (Singles)October 13
2 SilverMen's Hockey TeamHockeyMen's HockeyOctober 14

[edit]Bronze Medalists

Medal↓Name↓Sport↓Event↓Date↓
3 BronzeSandhya Rani DeviWeightliftingWomen's 48kgOctober 4
3 BronzeVS RaoWeightliftingMen's 56kgOctober 4
3 BronzeSunil KumarWrestlingMen's Greco-Roman 66 kgOctober 6
3 BronzeDharmender DalalWrestlingMen's Greco-Roman 120 kgOctober 6
3 BronzePrasanta KarmakarSwimmingMen's 50 m freestyle ParaOctober 6
3 BronzeBheigyabati ChanuJhano Hansdah & Gagandeep KaurArcheryWomen's compound teamOctober 7
3 BronzeAshish KumarGymnasticsMen's FloorOctober 7
3 BronzeSudhir KumarWeightliftingMen's 77kgOctober 7
3 BronzeSuman KunduWrestlingWomen's freestyle 63kgOctober 7
3 BronzeRahul BanerjeeTarundeep Rai & Jayanta TalukdarArcheryMen's recurve teamOctober 8
3 BronzeGurpreet SinghShootingMen's 25m rapid fire pistol IndividualOctober 8
3 BronzeKavita RautAthleticsWomen's 10,000mOctober 8
3 BronzeHarminder SinghAthleticsMen's 20 kilometres walkOctober 9
3 BronzeSuma Shirur & Kavita YadavShootingWomen's 10 m Air Rifle (Pairs)October 9
3 BronzeSharath Kamal AchantaArputharaj Anthony & Abhishek RavichandranTable TennisMen's teamOctober 9
3 BronzeLaishram Monika DeviWeightliftingWomen's 75kgOctober 9
3 BronzeLeander Paes & Mahesh BhupatiTennisTennis Men's DoubleOctober 9
3 BronzeDola BanerjeeArcheryWomen's recurve individualOctober 10
3 BronzeJayanta TalukdarArcheryMen's recurve individualOctober 10
3 BronzeManavjit Singh SandhuShootingMen's Trap IndividualOctober 10
3 BronzeAnil KumarWrestlingMen's freestyle 55 kgOctober 10
3 BronzeSania Mirza & Rushmi ChakravarthiTennisTennis Women's DoublesOctober 10
3 BronzeTejaswini Sawant & Meena KumariShootingWomen's 50 metre rifle prone pairsOctober 11
3 BronzeSeema AntilAthleticsWomen's Discus ThrowOctober 11
3 BronzeAmandeep SinghBoxingMen's Light Flyweight 49 kgOctober 11
3 BronzeJai BhagwanBoxingMen's Lightweight 60 kgOctober 11
3 BronzeDilbagh SinghBoxingMen's Welterweight 69 KgOctober 11
3 BronzeVijender SinghBoxingMen's Welterweight 75 KgOctober 11
3 BronzeSathi GeethaSrabani NandaPriya PK & Jyothi ManjunathAthleticsWomen's 4×100m (Relay)October 12
3 BronzeRahamatulla MollaSuresh SathyaShameer Manzile &Mohd. Abdul Najeeb QureshiAthleticsMen's 4×100m (Relay)October 12
3 BronzeRenjith MaheswaryAthleticsMen's Triple JumpOctober 12
3 BronzeKashinath NaikAthleticsMen's Javelin ThrowOctober 12
3 BronzeSamresh JungShootingMen's 25m Standard Pistol SinglesOctober 13
3 BronzeParupalli KashyapBadmintonMen's SinglesOctober 13
3 BronzeMouma Das and Poulomi GhatakTable TennisWomen's DoublesOctober 14
3 BronzeSharath Kamal AchantaTable TennisMen's SinglesOctober 14

Thursday, October 14, 2010

डीडी अपनी ताकत को क्यों नहीं पहचानता?


इस पखवाड़े किसी न किसी वजह से दूरदर्शन, जिसे अब डीडी के नाम से बेहतर पहचाना जाता है, खबरों में रहा। कॉमनवैल्थ गेम्स के कारण उसे देखने वालों की संख्या बढ़ी, विज्ञापन बढ़ा। छोटी-मोटी खराबियों पर ध्यान न दें तो तकनीकी दृष्टि से प्रसारण ठीक था। डीडी के स्पोर्ट्स चैनल ने हाई डेफिनिशन प्रसारण शुरू करके तकनीकी बढ़त ले ली है। डीडी के पास अपना डीटीएच है। तमाम भारतीय भाषाओं के चैनल हैं। तकनीक, नेटवर्क और साधनों के लिहाज से डीडी के मुकाबले कोई चैनल नहीं है, पर दर्शक उसके पास जाना नहीं चाहता।

प्रतिमा पुरी
प्रसार भारती बन जाने के बावजूद डीडी पर सरकारी मीडिया होने की पट्टी चिपकी है। उसकी काम करने की शैली उसके स्वायत्त हो जाने के बाद शायद बिगड़ी ही है। करीब डेढ़ दशक पहले जब देश में निजी टीवी स्टेशनों की शुरुआत हो रही थी, तब एक उम्मीद बँधी थी कि अब सूचना के अनेक स्रोत होने पर सही तस्वीर सामने आ सकेगी। पर ऐसा नहीं हो सका। न्यूज़ चैनल के नाम पर जिन्हें लाइसेंस दिए गए, वे बाज़ीगर और मदारी बन गए। यह एक प्रकार का धोखा था। जिसे धोखा दिया गया वही जागरूक होता तो धोखा कौन दे पाता। भारतीय मीडिया की दो समानांतर धाराएं साफ देखी जा सकती हैं। एक है डीडी मार्का सरकारी धारा। इसमें तकनीक और आधार ढाँचा बनाने पर ज़ोर है। दूसरे हैं निजी चैनल जिनमें विज्ञापन से कमाई करने की होड़ है। कंटेंट यानी सामग्री की उपेक्षा दोनों जगह है।

भारत को राष्ट्रीय स्तर पर जब गहरे, खुले और लम्बे विचार-विमर्श की ज़रूरत है, तभी उसकी विमर्शकारी संस्थाएं कमज़ोर होती जा रहीं हैं। चौपाल, चौराहों और कॉफी हाउसों की संस्कृति खत्म हो रही है। इस विमर्श की जगह वर्चुअल-विमर्श ने ले ली है। यह वर्चुअल-विमर्श ट्विटर और फेसबुक में पहुँच गया है। यहाँ वह सरलीकरण और जल्दबाज़ी का शिकार है। अक्सर अधकचरे तथ्यों पर अधकचरे निष्कर्ष निकल कर सामने आ रहे हैं। एकाध गम्भीर ब्लॉग को छोड़ दें तो नेट का विमर्श अराजक है। टीवी का विमर्श एक फॉर्मूले से बँध गया है तो उससे बाहर निकल कर नहीं आ रहा। यों भी टीवी की दिलचस्पी इसमें नहीं है। वह सूचनाओं को तोड़-मरोड़ कर पेश करने को ही कौशल मानता है। उसके कंटेंट की योजना पत्रकार नहीं बनाते। मार्केटिंग-मैनेजर बनाते हैं। उनकी दिलचस्पी समाज के व्यापक हित में न होकर संस्था के व्यावसायिक हित तक सीमित है। ऐसी तमाम वजहों से विमर्शकार एक-दूसरे से दूर हो गए हैं।

दूरदर्शन यानी डीडी ऐसा मंच हो सकता है, जो गम्भीर विमर्श को बढ़ा सके और उन जानकारियों को दे, जिनसे प्राइवेट चैनल भागते हैं। वह संज़ीदा दर्शकों का वैकल्पिक मार्केट खड़ा कर सकता है। उसके दबाव में प्राइवेट चैनल भी अपने को बदलने की कोशिश करेंगे। ऐसा करने के लिए उसके पास वैचारिक अवधारणा होनी चाहिए। पर डीडी तो सरकारी अफसरों के मार्फत काम करता है। देश की अर्थव्यवस्था, राजनीति, संस्कृति, समाज, पर्यावरण, विज्ञान, तकनीक यहाँ तक कि बाज़ार के बारे में सोच-विचार का कोई मंच तो होना चाहिए। एक दौर था जब अखबारों की बहस संसद में और संसद की अनुगूँज अखबारों में होती थी। अब तो कोई गूँज ही नहीं है। भयानक शोर के बीच वैचारिक सन्नाटा। बुद्धिजीवी मज़ाक का विषय बन गए हैं। आज़ादी के बाद के शुरुआती वर्षों में आकाशवाणी ने देश के श्रेष्ठ लेखकों, संगीतकारों और कलाकारों को सहारा दिया था। दूरदर्शन (डीडी-पूर्व) के शुरुआती सीरियल किस माने में कमज़ोर थे?
पिछले कुछ साल में लोकसभा टीवी ने गम्भीर विमर्श का एक रास्ता दिखाया है। इस चैनल का दर्शक संख्या में कम है, पर सामग्री के लिहाज से इसकी एक दिशा है। लोकसभा चैनल सिर्फ संसदीय कार्यवाही के प्रसारण तक सीमित नहीं रहना चाहिए। उसे पब्लिक स्फीयर की रचना करनी चाहिए, जो पूरे देश को वैचारिक दिशा दे। यह काम दूरदर्शन को करना चाहिए। उसने नहीं करना चाहा। वह तो प्राइवेट चैनलों की अपराध कथाओं की नकल करता है। डीडी के पास देश का सबसे अच्छा नेटवर्क है। देश के नेता मीडिया से जिस पॉज़ीटिव कवरेज़ का अनुरोध करते हैं, उसे डीडी में क्यों नहीं करके दिखाते?  उसे प्राइवेट चैनलों का पिछलग्गू क्यों बनना चाहिए? उसका स्पोर्ट्स चैनल प्राइवेट स्पोर्ट्स चैनलों से टक्कर नहीं लेना चाहता। यह मुश्किल काम नहीं है। डीडी के पास इतने चैनल हैं कि वह क़ॉमनवैल्थ गेम्स को उसके समूचे रंग के साथ कवर कर सकता था। उनके पास सफलता का फॉर्मूला सिर्फ इतना है कि ईएसपीएन से एंकर लाकर बैठा दो।  

टीवी, नेट, अखबार या किसी भी मीडिया को सिर्फ तेल-फुलेल, रंग-रोगन की ज़रूरत नहीं है। उसे संज़ीदा सामग्री की ज़रूरत है। इस तथ्य की उपेक्षा ज्यादातर मीडिया ने की है। हमने घटियापन इसलिए अपनाया क्योंकि गुणवत्ता की राह में मेंहनत लगती है। हमें मुफ्त की सफलता चाहिए। सफलता का रास्ता अनिवार्य रूप से घटियापन की दरकार करता तो पश्चिमी मीडिया भी ऐसा ही होता। डिसकवरी, साइंस, हिस्ट्री और जियोग्रैफी के चैनल भी व्यावसायिक रूप से सफल हैं। हमने उस प्रोफेशनलिज्म को अपनाने की कोशिश क्यों नहीं की? कम से कम  डीडी तो यह कर ही सकता था। 

Wednesday, October 13, 2010

आयशा की नाक लगी

आपको याद है अफगानिस्तान की आयशा का नाम जिसका चेहरा टाइम के कवर पर छपा था। उसके नाक-कान तालिबान कमांडर की अनुमति से काट लिए गए थे। आयशा की उसके पिता ने कर्ज़ अदायगी के रूप में एक पुरुष से शादी  कर दी थी। ससुराल में दुर्व्यवहार होने पर वह भाग खड़ी हुई। इसपर उसे पकड़ कर लाया गया और नाक-कान काट लिए गए। 

टाइम की खबर के बाद आयशा को अमेरिका लाया गया। यहाँ उसकी नाक फिर से लगा दी गई है। यह नाक नकली है। बाद में उसकी नाक की हड्डी के टिश्यूज़ का इस्तेमाल करके स्थायी नाक की व्यवस्था भी की जाएगी।


और पढ़ें
बीबीसी की खबर

Thursday, October 7, 2010

मीडिया की भी परीक्षा का मौका है

एशियाड 1982 के मार्च पास्ट में टीमें हिन्दी के अकारादिक्रम से आईं थी। कॉमनवैल्थ गेम्स में ऐसा नहीं हुआ। इसकी एकमात्र वज़ह यह होगी कि गेम्स की नियमावली में साफ लिखा गया है कि टीमें अंग्रेज़ी के अक्षरक्रम से मैदान में आएंगी। पर टीमों के आगे नाम पट्टिका में अंग्रेजी के साथ हिन्दी में भी नाम लगाए जा सकते थे। स्टेडियम में घोषणाएं हिन्दी में की जा सकतीं थीं। दूरदर्शन इसका एकमात्र टीवी प्रसारक था। वहाँ दो एंकरों में से एक हिन्दी में हो सकता था। नाम का परिचय हिन्दी में भी हो सकता है। यह बात सिर्फ यह ध्यान दिलाने के लिए है कि हिन्दी भारत की राजभाषा है और अंग्रेजी काम-चलाने के लिए उसके साथ चल रही है।

व्यावहारिक बात यह है कि सिर्फ हिन्दी से काम नहीं चलता। चूंकि इसका प्रसारण कॉमनवैल्थ देशों में हो रहा था, इसलिए अंग्रेजी वाली बात समझ में आती है, पर स्टेडियम में उपस्थित और टीवी पर प्रसारण देख रही जनता का काफी बड़ा वर्ग हिन्दी जानता था। उस जनता का हिन्दी प्रेम अच्छा होता तो शायद ऐसा नहीं होता, पर राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल के हिन्दी में दो शब्द बोलने पर खुशी की लहर कुछ लोगों ने महसूस की होगी। बीजिंग ओलम्पिक के मार्च पास्ट में टीमों की नाम पट्टिकाओं पर अंग्रेजी के साथ चीनी में भी लिखा था। वहाँ चूंकि अंग्रेजी जानने वाले होते ही नहीं इसलिए ओलिम्पिक के पहले तमाम तरह के लोगों को अंग्रेजी सिखाई गई। हमारे यहाँ भी कॉमनवैल्थ गेम्स के पहले दिल्ली के रेलवे स्टेशन के कुलियों को अंग्रेजी सिखाई गई।

कॉमनवैल्थ गेम्स का उद्घाटन समारोह प्रभावशाली था। कम से कम मीडिया ने उसे प्रभावशाली बताया है। यों मीडिया-कवरेज पर जाएं तो अक्सर भ्रम पैदा होता है कि सही क्या है और ग़लत क्या है। गेम्स की जबर्दस्त फ़ज़ीहत के बाद उद्घाटन समारोह को देखते ही मीडिया दंग रह गया। हमारे लोक-संगीत और लोक संस्कृति में इतना दम है कि उसे ढंग से पेश कर दिया जाय तो दंग रह जाना पड़ता है। देश को शोकेस करने के लिए रेलगाड़ी के माध्यम से जो भारत-यात्रा पेश की गई वह रोचक थी। अलबत्ता उसे और वास्तविक बनाया जा सकता था।

हमारा लोकतंत्र सिर्फ नेताओं के भाषणों तक सीमित नहीं है। पंचायत राज, आरटीआई, चुनाव प्रणाली, जनगणना और मीडिया को अच्छे ढंग से शोकेस किया जा सकता था। सॉफ्टवेयर, सर्विस सेक्टर और शिक्षा हमारी एक और उपलब्धि है। लोक-संगीत और लोक-संस्कृति के साथ-साथ हमें आधुनिक भारत को शोकेस करने की ज़रूरत है। इस समारोह की रौनक एयरोस्टैट से बढ़ी, पर यह हमारी इंजीनियरी का कमाल नहीं था। एआर रहमान का गीत न तो उनका और न आधुनिक भारत का श्रेष्ठ लोकप्रिय संगीत था। बेहद औसत दर्जे का और बेमेल गीत साबित हुआ। उसे लम्बा खींचने के लिए जय हो का इस्तेमाल करना पड़ा। एक अखबार ने बॉलीवुड की अपर्याप्त अनुपस्थिति की ओर भी इशारा किया है। वास्तव में बॉलीवुड की इसके मुकाबले कई गुना बेहतर उपस्थिति 2006 के मेलबर्न कॉमनवैल्थ गेम्स में थी।  

कॉमनवैल्थ गेम्स की एक विशेषता उसे दूसरे खेलों से अलग करती है। इसमें देशों के अलावा कुछ ऐसे इलाकों की टीमें हिस्सा लेतीं हैं, जो स्वतंत्र देश नहीं हैं। वेल्स, नॉर्दर्न आयरलैंड, स्कॉटलैंड, तुवालू, वनुआतू, जर्सी, सेंट किट्स, नाउरू, किरिबाती, सेशेल्स, नोरफॉल्क या आइल ऑफ मैन को अपनी रोचक पहचान के साथ भाग लेने का मौका इसी समारोह में मिलता है। उद्घाटन समारोह में भारतीय टीम के बाद किसी टीम का स्वागत गर्मजोशी से हुआ तो वह पाकिस्तान थी। एकबार गुज़र जाने के बाद कैमरे ने दुबारा इस टीम की प्रतिक्रिया पर नज़रे-इनायत नहीं की। कवरेज की क्वालिटी अच्छी थी, दूरदर्शन पर विज्ञापनों की श्रृंखला इतनी लम्बी चलती है कि ऊब होती है। संयोग से बिग बॉस के दरवाजे उसी वक्त खुल रहे थे, इसलिए काफी दर्शक उधर निकल गए। बहरहाल दूरदर्शन को अपने पैर ज़माने का एक मौका इन खेलों के मार्फत मिला है।

जितनी निगेटिव पब्लिसिटी इन गेम्स को मिली है शायद ही किसी दूसरे गेम्स को मिली होगी। खेल गाँव से और स्टेडियमों से अब पॉज़ीटिव खबरें आ रहीं हैं। इससे मीडिया का बचकानापन भी ज़ाहिर होता है। पल-पल में रंग बदलना अधकचरेपन की निशानी है। उद्घाटन समारोह या समापन समारोह का महत्व औपचारिक है। गेम्स की सफलता या विफलता का पैमाना खेल का स्तर और प्रतियोगिताओं के संचालन में है। मीडिया को खेल की गुणवत्ता का आकलन करना चाहिए। इन खेलों में भारतीय टीम को बड़ी संख्या में मेडल मिलने की उम्मीद है। इसकी वजह एक तो अच्छे खिलाड़ियों की अनुपस्थिति है दूसरे कुश्ती और बॉक्सिंग जैसे खेलों में बेहतर तैयारी है।

कुश्ती देसी खेल है। कॉमनवैल्थ खेलों में कुश्ती के लिहाज़ से हमारा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 1970 के एडिनबरा गेम्स में रहा जहाँ हमारी टीम ने 12 मेडल जीते। इनमें से 9 मेडल कुश्ती में थे। इन 9 में 5 स्वर्ण, 3 रजत और 1 कांस्य पदक था। इस बार हम अकेले कुश्ती में 21 पदक जीतने की आशा रखते हैं। इतने न भी मिलें तब भी जो जीतेंगे वे अब तक के सबसे ज्यादा होंगे। हम नेटबॉल, रग्बी सेवंस और लॉन बॉल में भी पदक जीतने की होड़ में हैं। पर शायद सबसे बड़ी प्रतिष्ठा हॉकी से जुड़ी है। इस साल मार्च में दिल्ली में हुई विश्व कप हॉकी प्रतियोगिता में हमारा प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा। यों भी हॉकी की हमारे देश में वैसी ही फज़ीहत हो रही है जैसी कॉमनवैल्थ गेम्स की हुई है। यह हमारी संगठन क्षमता की विफलता को भी ज़ाहिर करता है।

इलेक्ट्रॉनिक मीडिया तुरत-फुरत फैसले करता है। जल्द नाराज़ होता है और फौरन खुश होता है। तारीफ और आलोचना के लिए अतिवादी शब्दावली का इस्तेमाल करता है। बजाय इसके ठंडे मिजाज़ और गहरे विश्लेषण की ज़रूरत है। अनुभवहीनता या आपसी प्रतियोगिता की लपेट में मीडिया गलतियाँ करता है। पब्लिक स्क्रूटिनी का यह सर्वश्रेष्ठ फोरम अनायास ही पब्लिक स्क्रूटिनी का सबसे महत्वपूर्ण विषय नहीं बना है। उसे ध्यान देना चाहिए कि हमने अपनी व्यवस्था और देश को ही शोकेस नहीं किया है मीडिया को भी शोकेस किया है। कॉमनवैल्थ गेम्स के दौरान हमारी सुरक्षा व्यवस्था, प्रशासनिक क्षमता, खेल आयोजन में कुशलता, खेलों में दक्षता के साथ, मीडिया कवरेज से लेकर मेहमानवाज़ी तक तमाम बातों की परीक्षा होगी। ऐसे मौके छवि को बनाने या बिगाड़ने के लिए मिलते हैं।  


समाचार फॉर मीडिया डॉट कॉम में प्रकाशित

Friday, October 1, 2010

अयोध्या फैसले पर अखबारों की राय







फैसले के बाद

अयोध्या विवाद पर इलाहाबाद उच्च न्यायालय का बहुप्रतीक्षित फैसला आ गया और कहीं कुछ अप्रिय नहीं घटित हुआ। यह देश की जनता के संयम की जीत है और इसके लिए उसे बधाई मिलनी चाहिए, लेकिन संयम का यह प्रदर्शन भविष्य में भी होना चाहिए-न केवल अयोध्या विवाद के संदर्भ में, बल्कि अन्यमामलों में भी। वस्तुत: यही वह उपाय है जो भारत को सबल बनाएगा। चूंकि उच्च न्यायालय के फैसले को उच्चतम न्यायालय में चुनौती देने की घोषणा कर दी गई है और यह अपेक्षा के अनुरूप भी है इसलिए अब निगाहें शीर्ष अदालत पर होंगी। बावजूद इसके उच्च न्यायालय के फैसले की अपने-अपने हिसाब से व्याख्या होना स्वाभाविक है और वह होगी भी-इसलिए और भी अधिक, क्योंकि फैसले के बिंदु ही ऐसे हैं। उदाहरणस्वरूप यह बिंदु कि जब गिराया गया ढांचा मंदिर के स्थान पर बना था तो फिर एक तिहाई हिस्सा मुस्लिम संगठनों को देने का क्या आधार है, लेकिन यह ध्यान रहे कि इस बिंदु पर तीनों न्यायाधीश एकमत नहीं। हां, जिस एक बिंदु पर वे एकमत हैं वह विशेष रूप से उल्लेखनीय है कि जहां रामलला की मूर्तियां स्थापित हैं वह राम जन्म स्थान है। तीनों न्यायाधीशों के इस एक बिंदु पर एकमत होने से जहां हिंदू संगठनों का दावा सशक्त हुआ है वहीं मुस्लिम संगठनों को भी उच्चतम न्यायालय जाकर अपनी बात कहने का एक आधार मिला है, लेकिन जब तक अंतिम निर्णय नहीं आ जाता तब तक ऐसे किसी निष्कर्ष पर पहुंचने का कोई मतलब नहीं कि इस पक्ष की जीत अथवा उस पक्ष की हार हुई। ऐसे किसी निष्कर्ष पर न पहुंचने का एक प्रमुख कारण यह है कि उच्च न्यायालय का फैसला अंतिम नहीं है। यह भविष्य के गर्भ में है कि उच्च न्यायालय के फैसले पर उच्चतम न्यायालय का क्या निर्णय होगा, लेकिन यह अपेक्षा अवश्य की जाती है कि इस मसले पर अब वैसी देर न हो जैसी उच्च न्यायालय के स्तर पर हुई। एक अपेक्षा राजनीतिक दलों से भी है कि वे वैसी परिस्थितियां पैदा करने से बचें जैसी उच्च न्यायालय के फैसले को लेकर की गईं। यह ठीक नहीं होगा कि जब उच्चतम न्यायालय के निर्णय की बारी आए तो देश इसी तरह अनिष्ट की आशंका से घिर जाए। ऐसे परिदृश्य से बचने के प्रयास अभी से होने चाहिए और इसका एक बेहतर तरीका है-नए सिरे से आपसी सहमति से विवाद का हल निकालने की कोशिश। इसमें संदेह नहीं कि उच्च न्यायालय के फैसले के बाद विवादित स्थल पर भव्य राम मंदिर निर्माण के आकांक्षी हिंदू संगठनों को बल मिला है, लेकिन यह सही समय है जब दोनों पक्ष ऐसा माहौल बनाने की कोशिश करें जिससे विवाद का हल सुलह-समझौते से निकल आए। चंद दिन पहले तक ऐसी राह नहीं नजर आ रही थी, लेकिन बदली परिस्थितियों में उसे आसानी से खोजा जा सकता है। इसके लिए दोनों ही पक्षों को सक्रियता दिखानी होगी, क्योंकि ताली एक हाथ से नहीं बज सकती। यदि हमारे राजनेता और धर्माचार्य अयोध्या विवाद का समाधान जीत-हार के पलड़े में जाए बगैर करना चाहते हैं तो उन्हें इसके लिए पूरा जोर लगा देना चाहिए कि अयोध्या मसले का समाधान दोनों पक्षों की सहमति से निकल आए। ऐसा समाधान राष्ट्र में शांति-सद्भाव सुनिश्चित करने में कहीं अधिक सहायक होगा।